BEL Probationary Engineer Recruitment 2026: बीईएल में प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | October 28, 2026 | 02:00 PM IST | 1 min read
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने E-II ग्रेड में 350 प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिकवेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने E-II ग्रेड में 350 प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 200 और मैकेनिकल के लिए 150 पद शामिल हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक है।
बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 1 अक्टूबर 2026 है। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
BEL Probationary Engineer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (एनसीएल) |
1,180 रुपये (1000 + 18% जीएसटी)
|
|
एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक |
निःशुल्क
|
BEL Probationary Engineer Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
|
पद का नाम / ग्रेड
|
अनिवार्य योग्यता
|
|
प्रोबेशनरी इंजीनियर/E-II - इलेक्ट्रॉनिक्स
|
इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन / कम्युनिकेशन / टेलीकम्युनिकेशन में बी.ई./बी.टेक/बी.एससी (4 वर्ष) इंजीनियरिंग स्नातक
|
|
प्रोबेशनरी इंजीनियर/E-II - मैकेनिकल
|
मैकेनिकल में बी.ई./बी.टेक/बी.एससी (4 वर्ष) इंजीनियरिंग स्नातक
|
BEL Probationary Engineer Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (85% वेटेज)
इंटरव्यू (15% वेटेज, 1:5 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
दस्तावेज सत्यापन
चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]RSSB Prahari Final Result 2026: आरएसएसबी जेल प्रहरी वेटिंग लिस्ट व कटऑफ मार्क्स rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
कुल 968 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 5 मई को मुख्य अंतिम परिणाम जारी किया गया, जिसमें 962 उम्मीदवारों का चयन किया गया। इसके अलावा, बोर्ड की हाल ही में हुई एक बैठक में प्रतीक्षा सूची का उपयोग करके शेष रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार