AIBE 22 Admit Card 2026: मुंबई सिटी को पहली प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवारों के एआईबीई 22 एडमिट कार्ड जल्द
Santosh Kumar | November 16, 2026 | 06:36 PM IST | 2 mins read
बीसीआई के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्र के लिए पहली पसंद के तौर पर मुंबई को चुना है, उनके एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने 14 नवंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 22 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जहां अधिकांश उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं, वहीं जिन उम्मीदवारों ने पहली प्राथमिकता के तौर पर मुंबई शहर को चुना था, उनके एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं। अब, बीसीआई ने इस संबंध में अपडेट जारी किया है।
Latest: AIBE 22 Admit Card Out - Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
बीसीआई के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्र के लिए पहली पसंद के तौर पर मुंबई को चुना है, उनके एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
AIBE 22 Admit Card 2026: एआईबीई 22 एडमिट कार्ड विवरण
एआईबीई 22 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसका प्रिंट आउट लें।
एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र के बिना सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश हैं।
Also read AIBE 22 Admit Card 2026: एआईबीई 22 एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर जारी, डाउनलोड करें
AIBE 22 Exam Guidelines 2026: एआईबीई 22 एग्जाम गाइडलाइंस
एग्जाम गाइडलाइंस के अनुसार, परीक्षा केंद्र के अंदर केवल 'बेयर एक्ट्स' (बिना किसी नोट या टिप्पणी के) ले जाने की अनुमति है। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
एआईबीई पास करने के बाद, उम्मीदवारों को 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' (सीओपी) मिलता है, जो उन्हें भारत की किसी भी अदालत में वकालत करने की अनुमति देता है। पंजीकरण प्रक्रिया अक्टूबर 2026 में पूरी हो गई थी।
यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार त्रुटि मिलती है, तो उन्हें तुरंत सुधार के लिए परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी