AIBE 19 Result 2024: एआईबीई 19 रिजल्ट कब होगा जारी? लेटेस्ट अपडेट, स्कोरकार्ड; पासिंग मार्क्स जानें
Saurabh Pandey | March 14, 2025 | 04:27 PM IST | 2 mins read
AIBE 19 रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद, बार काउंसिल ऑफ इंडिया पात्र उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) जारी करेगा। इस सर्टिफिकेट की मदद से वे भारत में वकालत कर सकेंगे।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 रिजल्ट 2024 की घोषणा करेगा। एआईबीई 19 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, एआईबीई 19 रिजल्ट 2025 मार्च के अंतिम सप्ताह में आने की उम्मीद है।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से अपना एआईबीई 19 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। बीसीआई ने 6 मार्च को एआईबीई 19 फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परिषद ने 28 प्रश्न हटा दिए, जिनमें से 7 सेट ए से, 7 सेट बी से, 7 सेट सी से और 7 सेट डी से थे। एआईबीई 19 रिजल्ट फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर जारी होंगे।
AIBE 19 Result 2024: पासिंग मार्क्स
बीसीआई द्वारा जारी पात्रता मानदंड के अनुसार, सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को अखिल भारतीय बार परीक्षा 19 पास करने के लिए 45 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के आवेदकों को बार परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।
AIBE 19 Result 2024: स्कोरकार्ड डिटेल
- अभ्यर्थी का नाम
- नामांकन संख्या
- रिजल्ट स्टेटस
- पिता/पति का नाम
- रोल नंबर
- फोटो
- हस्ताक्षर
AIBE 19 Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आपका AIBE 19 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- AIBE 19 Result 2024 की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
AIBE 19 Result 2024: सीओपी क्या है?
AIBE 19 रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद, बार काउंसिल ऑफ इंडिया पात्र उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) जारी करेगा। इस सर्टिफिकेट की मदद से वे भारत में वकालत कर सकेंगे।
Also read AIBE 19 Final Answer Key 2025: एआईबीई 19 फाइनल आंसर की जारी, बीसीआई ने 28 प्रश्न लिए वापस
AIBE 19 Result 2024: परीक्षा विवरण
एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर को एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 19 विषय शामिल थे और 100 प्रश्न पूछे गए थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल