BCECEB UGEAC-2026: बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई, बीटेक एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी

Saurabh Pandey | May 11, 2026 | 12:36 PM IST | 2 mins read

बिहार के विभिन्न सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों, संजय गांधी डेयरी संस्थान और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में सीटों का आवंटन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के विस्तृत कार्यक्रम की सूचना दी जाएगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल आवेदन केवल बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए मांगे गए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सत्र 2026 के लिए नामांकन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने स्नातक स्तरीय इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों (UGEAC-2026 ) में बीई /बीटेक नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी, जो 5 जून 2026 (रात 10:बजे) तक जारी रहेगी। यह काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से JEE Main 2026 के स्कोर पर आधारित होगी।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन करने और प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड करने के लिए BCECE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट के 'Prospectus' सेक्शन में "UGEAC-2026" लिंक पर क्लिक करके पात्रता, शुल्क भुगतान की विधि और ऑनलाइन फॉर्म भरने के विस्तृत निर्देश प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए पोर्टल पर उपलब्ध "Online Portal of UGEAC-2026" लिंक का उपयोग करना होगा।

पर्षद ने स्पष्ट किया है कि B.E./B.Tech. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन का अवसर केवल एक बार ही दिया जाएगा। एक बार किए गए रजिस्ट्रेशन के आधार पर काउंसलिंग के सभी राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण अवश्य पूरा कर लें।

बिहार के विभिन्न सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों, संजय गांधी डेयरी संस्थान और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में सीटों का आवंटन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के विस्तृत कार्यक्रम की सूचना दी जाएगी।

BCECEB UGEAC-2026: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण
महत्वपूर्ण तिथि और समय
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ
13.05.2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि
05.06.2026 (रात 10:00 बजे तक)
शुल्क भुगतान और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि
05.06.2026 (रात 11:59 बजे तक)
ऑनलाइन फॉर्म सुधार (Editing) की तिथि
06.06.2026
मेरिट लिस्ट (Rank Card) का प्रकाशन
08.06.2026
ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रस्तावित तिथि
10.06.2026

Also read NTA Exams 2026: एनटीए ने जिपमैट व स्वयं जनवरी सत्र की परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई तक बढ़ाई

BCECEB UGEAC-2026: बी.आर्क के लिए अलग से जारी होगी सूचना

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल आवेदन केवल बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए मांगे गए हैं। गया स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज (G.E.C.) में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch.) पाठ्यक्रम में नामांकन के इच्छुक छात्रों के लिए विज्ञापन बाद में अलग से प्रकाशित किया जाएगा।

BCECEB UGEAC-2026: नामांकन के समय आवश्यक दस्तावेजों की सूची

  • JEE (Main)-2026 का प्रवेश पत्र - परीक्षा में शामिल होने के लिए जारी किया गया एडमिट कार्ड।

  • JEE (Main)-2026 का स्कोर कार्ड- परीक्षा का परिणाम/रैंक कार्ड।

  • मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा का प्रमाण पत्र - मूल उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, अंक तालिका (Mark sheet) और एडमिट कार्ड।

  • इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा का प्रमाण पत्र: मूल उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, अंक तालिका और एडमिट कार्ड।

  • आवासीय प्रमाण पत्र - मूल निवास का प्रमाण।

  • जाति प्रमाण पत्र - यदि लागू हो, तो संबंधित श्रेणी का प्रमाण।

  • निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए आवश्यक दस्तावेज - निजी कॉलेजों में प्रवेश की शर्तों के अनुसार सभी मूल प्रमाण पत्र और दस्तावेज।

  • पासपोर्ट साइज फोटो (6 प्रतियां) - वही फोटो जो JEE (Main)-2026 के एडमिट कार्ड पर चिपकाई गई थी।

  • UGEAC-2026 आवेदन पत्र की प्रति - ऑनलाइन भरे गए आवेदन फॉर्म का डाउनलोड किया गया प्रिंट-आउट।

  • आधार कार्ड- पहचान पत्र के रूप में।

  • अन्य आवश्यक दस्तावेज - यदि लागू हो, तो दिव्यांग कोटा (DQ/PwD), सर्विसमैन कोटा (SMQ) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का प्रमाण पत्र।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]