Bihar DECE-LE Result 2026: बिहार डिप्लोमा लेटरल एंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें रैंक कार्ड
Saurabh Pandey | June 4, 2026 | 06:35 PM IST | 1 min read
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने 17 मई 2026 को आयोजित हुई डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) का रैंक कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद के मुताबिक, डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) का आयोजन 17 मई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों, संबंधित संस्थानों एवं सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि परीक्षा का रैंक कार्ड पार्षद की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
Bihar DECE LE Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले पार्षद की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Rank Card of DECE(LE)-2026" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद खुले नए पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब जानकारी सबमिट करने के बाद आपका रैंक कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर प्राप्त कर लें।
ऑनलाइन काउंसलिंग को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी इस सूचना में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षाफल जारी होने के बाद अब आगामी ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम की विस्तृत सूचना उचित समय पर अलग से प्रकाशित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट और दिए गए हेल्पडेस्क ईमेल helpdesk.bceceboard@bihar.gov.in के संपर्क में रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल