BBOSE Admit Card 2025: बिहार ओपन स्कूल 10, 12 का एडमिट कार्ड दिसंबर परीक्षा के लिए bboseonline.com पर जारी
Saurabh Pandey | August 14, 2025 | 03:44 PM IST | 2 mins read
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) की द्वितीय माध्यमिक परीक्षा, दिसंबर 2024 के सैद्धान्तिक परीक्षा के लिए प्रत्येक डिवीजन मुख्यालय जिला में परीक्षा केन्द्रों को निर्धारित किया गया है।
नई दिल्ली : बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने बिहार ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड की द्वितीय माध्यमिक (10वीं) परीक्षा, दिसंबर, 2024 की प्रायोगिक परीक्षा 21 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025 तक एवं सैद्धांतिक परीक्षा 25 अगस्त 2025 से 3 सितंबर 2025 तकआयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र/छात्राओं का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट bboseonline.com पर अपलोड है।
BBOSE 12 Time Table: 12वीं की परीक्षा तिथियां
वहीं द्वितीय उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा, दिसंबर, 2024 की प्रायोगिक परीक्षा 21 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025 तक एवं सैद्धांतिक परीक्षा 25 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक की अवधि में आयोजित की जाएगी।
इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र (प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षा के लिए अलग-अलग) समिति की वेबसाइट http://intermediate.biharboardonline.com पर 14 अगस्त 2025 से अपलोड रहेगा।
BBOSE 10th, 12th Time Table 2025: परीक्षा पाली
बिहार ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। छात्रों को प्रश्नों को समझने और पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
विशेष रूप से, जो दिव्यांग छात्र स्वयं लिखने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेने के बाद एक लेखक या स्क्राइब रखने की अनुमति होगी।
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) की द्वितीय माध्यमिक परीक्षा, दिसम्बर, 2024 के सैद्धांतिक परीक्षा के लिए प्रत्येक डिवीजन मुख्यालय जिला में परीक्षा केन्द्रों को निर्धारित किया गया है।
डिवीजन मुख्यालय जिला में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर उस डिवीजन के सभी जिलों के अध्ययन केन्द्रों के परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र निर्धारित है। इसलिए सभी छात्र/छात्रा प्रवेश पत्र में अंकित अपने डिवीजन मुख्यालय जिला के निर्दिष्ट परीक्षा केन्द्रों पर सैद्धांतिक परीक्षा में शामिल होंगे तथा प्रायोगिक परीक्षा अपने-अपने स्कूल से देंगे।
BBOSE Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
बीएसईबी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अध्ययन केन्द्र को-ऑर्डिनेटर समिति की वेबसाइट पर अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड की मदद से लॉगिन करने के बाद 14 अगस्त 2025 से प्रवेश पत्र (प्रायोगिक / सैद्धांतिक) डाउनलोड कर अपने अध्ययन केन्द्र के सभी परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ वितरित कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षा एवं सैद्धांतिक परीक्षा में परीक्षार्थियों के शामिल होने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा