Abhay Pratap Singh | August 13, 2025 | 02:42 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने कहा कि, दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे यानी 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार मुक्त विद्यालयी एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) के द्वितीय माध्यमिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा दिसंबर 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बीबीओएसई 10th थ्योरी एग्जाम 25 अगस्त से 3 सितंबर, 2025 तक दो पालियों में कराई जाएगी।
बीएसईबी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, दोनों पालियों की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पहली पाली के लिए छात्रों को सुबह 9:00 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। देर से आने वाले छात्रों को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
बोर्ड ने कहा कि, जो परीक्षार्थी स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें नियमानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा नन-मैट्रिक स्तर का लेखक रखने की अनुमति होगी। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र बीएसईबी और बीबीओएसई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बिहार ओपन स्कूल 10वीं दिसंबर 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र नीचे सारणी में प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:
परीक्षा तिथि | प्रथम पाली (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) | द्वितीय पाली (दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक) | ||
---|---|---|---|---|
विषय कोड | विषय का नाम | विषय कोड | विषय का नाम | |
21 अगस्त, 2025 | 220 | गृह विज्ञान | 221 | बेसिक कंप्यूटर |
22 अगस्त, 2025 | 218 | योग एवं शारीरिक शिक्षा | 216 | विज्ञान |
23 अगस्त, 2025 | 223 | चित्रकला | - | - |
नीचे सारणी में छात्र बीबोस 10वीं दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए थ्योरी परीक्षा का कार्यक्रम जांच सकते हैं:
परीक्षा तिथि | प्रथम पाली (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक) | द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक) | ||
---|---|---|---|---|
समूह - क | समूह - ख | |||
विषय कोड | विषय का नाम | विषय कोड | विषय का नाम | |
25 अगस्त, 2025 | 216 | विज्ञान | 218 | योग एवं शारीरिक शिक्षा |
27 अगस्त, 2025 | 220 | गृह विज्ञान | 221 | बेसिक कंप्यूटर |
28 अगस्त, 2025 | 223 | चित्रकला | 215 | गणित |
29 अगस्त, 2025 | 201 | हिंदी | 204 | संस्कृत |
30 अगस्त, 2025 | 202 | अंग्रेजी | 217 | सामाजिक विज्ञान |
1 सितंबर, 2025 | 203 | उर्दू | 222 | भारतीय संस्कृत एवं विरासत |
2 सितंबर, 2025 | 219 | व्यवसाय अध्ययन | 206 | मैथली |
3 सितंबर, 2025 | 205 | भोजपुरी | 208 | अरबी |
207 | बांग्ला | 209 | फारसी |