BARC OCES Result 2025: बीएआरसी ओसीईएस रिजल्ट barcocesexam.in पर घोषित, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 10, 2025 | 11:51 AM IST | 2 mins read
BARC OCES स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड के लिए नामांकन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा के लिए बीएआरसी ओसीईएस परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है। वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बीएआरसी की आधिकारिक वेबसाइट barcocesexam.in पर जाकर बीएआरसी ओसीईएस रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार स्लॉट का चयन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 11 अप्रैल से 18 अप्रैल, 2025 तक खुला रहेगा। चयन साक्षात्कार 20 मई से 13 जून, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। OCES 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जून 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार मुंबई और हैदराबाद में होगा, जिसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट को दोनों तरफ का किराया भी दिया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से इंजीनियरिंग स्नातकों एवं विज्ञान स्नातकोत्तरों (OCES) और डीएई ग्रेजुएट फेलोशिप स्कीम (DGFS) के लिए ओरिएंटेशन कोर्स के तहत वैज्ञानिक अधिकारियों के कुल 234 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
BARC OCES परिणाम 2025 प्रत्येक विषय के लिए पीडीएफ प्रारूप में अलग-अलग जारी किया गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “OCES/DGFS-2025 कार्यक्रमों के लिए अंतिम चयन केवल चयन साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा, जो मेडिकल फिटनेस के अधीन है।”
BARC OCES स्कोरकार्ड 2025 पीडीएफ में छात्र का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार उत्तीर्ण अंक, योग्यता स्थिति, रैंक, अन्य विवरण शामिल होंगे। ऑनलाइन परीक्षा 8 और 9 मार्च, 2025 को आयोजित की गई थी। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार BARC OCES की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
BARC OCES Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीएआरसी ओसीईएस परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट barcocesexam.in पर जाएं।
- होमपेज पर “BARC OCES Result 2025” लिंक देखें।
- नामांकन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- BARC OCES रिजल्ट देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी