BOI Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 779 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | June 30, 2026 | 04:53 PM IST | 1 min read

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने विभिन्न मैनेजरियल स्केल के तहत क्रेडिट ऑफिसर के कुल 779 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू कर दी है।

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति के स्केल के अनुसार मूल वेतन मिलेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई है।

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों का मुख्य कार्य क्रेडिट मूल्यांकन, लोन प्रोसेसिंग, वित्तीय विश्लेषण और जोखिम मूल्यांकन करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, अनुभव और चयन प्रक्रिया में उनके प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग मैनेजरियल स्केल पर तैनात किया जाएगा।

BOI Credit Officer Recruitment 2026: आयुसीमा

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग स्केल के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है। MMGS-II स्केल के पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

इसी प्रकार, MMGS-III स्केल के लिए आयु सीमा 28 से 38 वर्ष तय की गई है। वहीं, SMGS-IV स्केल के वरिष्ठ पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

BOI Credit Officer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरीवाइज निर्धारित किया गया है-

  1. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार - 175 रुपये (केवल इंटिमेशन शुल्क)
  2. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य सभी उम्मीदवार - 850 रुपये (आवेदन शुल्क + इंटिमेशन शुल्क)
  3. उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI), वॉलेट या क्यूआर (QR) कोड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

BOI Credit Officer Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
स्केल
रिक्तियां
क्रेडिट ऑफिसर
MMGS-II
677
क्रेडिट ऑफिसर
MMGS-III
61
क्रेडिट ऑफिसर
SMGS-IV
41
कुल पद
779

Also read RSSB 4th Grade Final Result 2026: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट व कटऑफ मार्क्स rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

BOI Credit Officer Recruitment 2026: वेतनमान

स्केल
मूल वेतन
MMGS-II
64,820 रुपये से 93,960 रुपये
MMGS-III
85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये
SMGS-IV
1,02,300 रुपये से 1,20,940 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]