Bank of India Credit Officer Admit Card 2026: बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | August 7, 2026 | 10:49 AM IST | 1 min read
बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
नई दिल्ली : बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जीबीओ स्ट्रीम में क्रेडिट ऑफिसर की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर ID/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस), हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर आईडी प्रूफ की सॉफ्ट कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
Bank of India Credit Officer Admit Card 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
- बैंक ऑफ इंडिया की ऑधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाएं।
- 'करियर्स' लिंक पर क्लिक करें और फिर एडमिट कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
Bank of India Credit Officer Exam 2026: परीक्षा तिथि
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती लिखित परीक्षा 16 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 125 अंकों के 125 प्रश्न होंगे। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा के 25 प्रश्न और पद से संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज के 100 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।
इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट और प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट में जनरल, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम क्वालिफाइंग मार्क्स 35% होंगे। हर टेस्ट में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स लाना जरूरी है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% की छूट मिलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल