BoB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | November 4, 2026 | 09:44 AM IST | 2 mins read

बैंक ऑफ बड़ौदा में डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा में डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पोस्टिंग की जगह समय-समय पर बैंक की जरूरत के हिसाब से तय होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) विभाग में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 837 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 24 नवंबर 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के करियर सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 24 से 50 वर्ष है, जो पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 1 नवंबर 2026 है। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

BoB Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या


इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 791 पद, टेरिटरी हेड के 35 पद, ग्रुप हेड के 8 पद, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के 2 पद और हेड इन्वेस्टमेंट का 1 पद भरा जाना है। प्रत्येक पद के लिए आयु सीमा और कार्य अनुभव के मानदंड अलग-अलग तय किए गए हैं।

पद का नाम
कुल पद
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
अन्य पिछड़ा वर्ग
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
अनारक्षित

ग्रुप हेड: असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट II

8

1

0

2

0

5

हेड इन्वेस्टमेंट: असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट II

1

0

0

0

0

1

टेरिटरी हेड: असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट I

35

5

2

9

3

16

इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर: असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट I

2

0

0

0

0

2

सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर: डिप्टी मैनेजर

791

118

59

213

79

322

कुल रिक्तियां

837

124

61

224

82

346


BoB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
850 रुपये + गेटवे चार्ज
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) , दिव्यांग (PWD), भूतपूर्व सैनिक (ESM), महिला (Female)
175 रुपये + गेटवे चार्ज

Also read POWERGRID Engineer Trainee Recruitment 2026: पावरग्रिड में इंजीनयर ट्रेनी पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क जानें

BoB Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. आवेदन की जांच/ शॉर्टलिस्टिंग
  2. ऑनलाइन टेस्ट (यदि आयोजित किया जाए)
  3. साइकोमेट्रिक टेस्ट
  4. व्यक्तिगत साक्षात्कार
  5. दस्तावेज सत्यापन
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]