Bank Of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | May 4, 2025 | 01:52 PM IST | 2 mins read
बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर में 500 ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 मई, 2025 तक है।
बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
Bank Of Baroda Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं कक्षा (एस.एस.सी./मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए।
Bank Of Baroda Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएक्सएस, डीआईएसएक्सएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क होगा।
Bank Of Baroda Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, बेसिक गणित और रीजनिंग के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और यह 80 मिनट तक चलेगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने वालों को स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी।
Bank Of Baroda Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन टेस्ट
- लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट
- उम्मीदवारों का फाइनल चयन ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा, लेकिन भाषा परीक्षा में पास होना भी आवश्यक है।
Bank Of Baroda Recruitment 2025: कट-ऑफ अंक
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती में प्रत्येक अभ्यर्थी को लिखित (ऑनलाइन) परीक्षा के प्रत्येक खंड में न्यूनतम अंक (कट-ऑफ) प्राप्त करने होंगे तथा आगे की चयन प्रक्रिया में भाग लेने और रैंक सूची तैयार करने के लिए कुल 100 अंकों में से न्यूनतम अंक (कट-ऑफ) प्राप्त करना होगा।
अगली खबर
]Bihar ITI Online Form 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र भरने का कल अंतिम दिन, परीक्षा तिथि 17 मई
इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार आईटीआई कैट 2025 प्रवेश परीक्षा 17 मई को प्रस्तावित है
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल