Bangladesh Protests: बांग्लादेश में हिंसा के चलते एक महीने बंद रहने के बाद शैक्षिक संस्थान खुले
Press Trust of India | August 18, 2024 | 05:47 PM IST | 2 mins read
बांग्लादेश में हिंसा भड़कने पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 17 जुलाई को शिक्षण संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।
नई दिल्ली: बांग्लादेश में विश्वविद्यालयों, माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थान आज यानी 18 अगस्त 2024 (रविवार) को खोल दिए गए हैं। इन्हें छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा होने के कारण एक महीने से अधिक समय पहले बंद कर दिया गया था।
नौकरियों में आरक्षण से संबंधित प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर हाल ही में हुए आंदोलन के दौरान हिंसा भड़कने पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश में 17 जुलाई 2024 को शिक्षण संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।
बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। इस दौरान शेख हसीना को अपना देश भी छोड़कर जाना पड़ा था। बता दें कि, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने बांग्लादेश की स्थिति सामान्य होने तक बीएचयू में कोर्स पूरा कर चुके बांग्लादेशी छात्रों को छात्रावास में मुफ्त में रहने की अनुमति दी थी।
बांग्ला समाचार चैनल ‘समय टीवी’ के अनुसार, उप सचिव मोसम्मात रहीमा अख्तर की ओर से 15 अगस्त को एक अधिसूचना जारी की गई थी। जिसमें कहा गया था, “मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के निर्देश के बाद 18 अगस्त से सभी शैक्षिक संस्थानों में शिक्षण गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।”
शिक्षा मंत्रालय ने 15 अगस्त (गुरुवार) को अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी संस्थानों को खोलने का निर्देश जारी किया था। एक महीने बंद रहने के बाद रविवार को सभी शिक्षण संस्थान खोल दिए गए।
‘डेली स्टार’ की खबर के अनुसार, सुबह के समय स्कूली छात्र ‘यूनिफॉर्म’ पहने अपने संस्थानों की ओर जाते देखे गए, जिनमें से कई विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी थे। शैक्षिक संस्थानों के खुलने के कारण ढाका शहर के कई स्थानों पर वाहनों की भरमार देखी जा रही है। बांग्लादेश में साप्ताहिक कार्य दिवस रविवार से गुरुवार तक होता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई