ATMA 2024 Postponed: एटीएमए एग्जाम 11 मई के लिए की गई स्थगित, atmaaims.com पर जल्द करें पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | May 7, 2024 | 11:35 AM IST | 2 mins read
एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 (एटीएमए 2024) पंजीकरण प्रक्रिया 16 मई को समाप्त कर दी जाएगी।
नई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (एआईएमएस) ने 11 मई को होने वाली एटीएमए 2024 परीक्षा स्थगित कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 (एटीएमए 2024) के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, अब परीक्षा 25 मई को आयोजित होगी।
उम्मीदवारों के लिए एटीएमए 2024 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 मई 2024 तय की गई है। एटीएमए एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 21 मई को एटीएमए एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा। एटीएमए हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी एटीएमए 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Also read ATMA May 2024: एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन मई सत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 मई तक बढ़ी
एटीएमए 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। एटीएमए 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को कुल 180 प्रश्नों को हल करना होगा। एटीएमए 2024 पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
ATMA 2024 Exam: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर विजिट करें।
- लॉगिन विवरण जैसे पीआईडी या आवेदन संख्या की सहायता से लॉगिन करें।
- इसके बाद उम्मीदवार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
ATMA 2024: पाठ्यक्रम
एटीएमए 2024 ऑनलाइन परीक्षा मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों जैसे मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम), मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एमएमएस), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स (पीजीडीबीए) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’