Atal Residential School Admission 2024: अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 व 9 में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू
Abhay Pratap Singh | January 25, 2024 | 12:21 PM IST | 1 min read
अटल आवासीय विद्यालय में क्लास 6 व क्लास 9 में प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी को किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। अटल आवासीय स्कूल में प्रवेश के लिए एंट्रेस एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी 2024 को किया जाएगा। वहीं, प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्र 5 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कक्षा 6 और कक्षा 9 में चयन परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्रों को ही अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कुल 2,520 सीटें हैं, जबकि कक्षा 9 में 2,520 सीटों के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। प्रदेश की योगी सरकार ने अटल आवासीय विद्यालय (एवीएस) में छात्राओं के प्रवेश के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की हैं।
यूपी राज्य सरकार ने लिंग भेदभाव दूर करने के उद्देश्य से इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए 50-50 प्रतिशत सीटें लड़कों और लड़कियों के लिए आरक्षित की हैं। इसके अतिरिक्त कुल सीटों में ओबीसी वर्ग के छात्रों को 27 प्रतिशत, एससी वर्ग के छात्रों को 21 प्रतिशत व एसटी श्रेणी के विद्यार्थियों को 2% सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा।
अटल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा दोनों कक्षाओं के लिए अंग्रेजी व हिंदी भाषा में आयोजित की जाएगी। एवीएस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 घंटे की अवधि के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। हालांकि, दिव्यांग छात्रों को परीक्षा के दौरान 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों और मजदूरों व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों के लिए योगी सरकार की पहल पर एवीएस की स्थापना की गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी में अटल आवासीय विद्यालय के तहत सितंबर 2023 को 16 स्कूलों का उद्घाटन किया था। एवीएस के निर्माण में लगभग 1,115 करोड़ रुपये की लागत आई थी।
अगली खबर
]BPSC Drug Inspector Result 2024: बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, 148 उम्मीदवार चयनित
बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर रिटेन एग्जाम 2024 के तहत अंतरिम चयन सूची में 148 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। ड्रग इंस्पेक्ट भर्ती अभियान के तहत कुल 55 पद भरे जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी