NEET MDS 2024 : नीट एमडीएस 2024 के लिए आवेदन शुरू, आखिरी तिथि 19 फरवरी, परीक्षा 18 मार्च को
Mithilesh Kumar | January 30, 2024 | 07:06 PM IST | 2 mins read
दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा देशभर के लगभग 56 सेंटरों पर 18 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) एमडीएस 2024 के लिए सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। नीट एमडीएस 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर 30 जनवरी से आरंभ है। आवेदन की आखिरी तिथि 19 फरवरी 2024 को रात 11.55 बजे तक है।
देशभर के लगभग 56 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा नीट एमडीएस 2024 (NEET MDS 2024) का आयोजन 18 मार्च को होगा। परीक्षा का रिजल्ट 18 अप्रैल 2024 तक जारी होगा। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के डेंटल कॉलेजों में एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
एनईईटी एमडीएस 2024 महत्वपूर्ण तिथियां
नीट एमडीएस 2024 (NEET MDS 2024) के लिए एडमिट कार्ड 13 मार्च 2024 को जारी होगा। इस परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे तालिका में देख सकते हैं।
|
कार्यक्रम |
तिथियां |
|---|---|
|
नीट एमडीएस 2024 नोटिफिकेशन |
30 जनवरी 2024 को जारी |
|
नीट एमडीएस 2024 आवेदन |
30 जनवरी 2024 (दोपहर 3 बजे से) |
|
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि |
19 फरवरी 2024 (रात 11:55 बजे तक) |
|
आवेदन का संपादन विंडो |
22 फरवरी से 25 फरवरी तक |
|
फोटो, साइन, थंब इंप्रेशन सुधार के लिए विंडो |
5 मार्च से 7 मार्च 2024 तक |
|
एडमिट कार्ड रिलीज डेट |
13 मार्च 2024 |
|
नीट एमडीएस 2024 परीक्षा |
18 मार्च 2024 |
|
रिजल्ट डेट |
18 अप्रैल 2024 तक |
|
कटऑफ की घोषणा |
31 मार्च 2024 |
नीट एमडीएस 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए चरण
नीट एमडीएस आवेदन पत्र (neet mds 2024 application form) के लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर एग्जामिनेशन सेक्शन में नीट एमडीएस पर क्लिक करके सूचना बुलेटिन और आवेदन लिंक देख सकते हैं। आवेदन के लिए नीचे तालिका में दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
|
स्टेप |
विवरण |
|---|---|
|
स्टेप 1 |
ऑनलाइन पंजीकरण |
|
स्टेप 2 |
आवेदन पत्र भरना और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करना |
|
स्टेप 3 |
परीक्षा केंद्र का चयन करना |
|
स्टेप 4 |
आवेदन शुल्क का भुगतान करना |
|
स्टेप 5 |
पुष्टि पृष्ट का प्रिंट आउट लेना |
नीट एमडीएस 2024 के लिए आवेदन शुल्क
नीट एमडीएस 2024 के लिए सामान्य / ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 3500 रूपये और SC / ST / PWD श्रेणियों के लिए 2500 रूपये क्रेडिट / डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन मोड में भुगतान करना होगा।
एनबीईएमएस की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पडेस्क के फोन नंबर +91-7996165333 पर सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक फोन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग