अलीगढ़ में एएमयू शिक्षक संघ ने कैंपस में बढ़ती असुरक्षा पर चिंता जताई; 7 छात्र निलंबित
Press Trust of India | May 2, 2026 | 04:58 PM IST | 1 min read
एएमयूटीए के सचिव अशरफ मतीन ने कहा कि कुछ उपद्रवी छात्रों द्वारा महिला छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं से भी शिक्षकों में चिंता बढ़ी है।
अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एएमयूटीए) ने शुक्रवार को परिसर में छात्रों के एक वर्ग की उपद्रवी हरकतों और धमकियों के चलते शिक्षकों के बीच बढ़ती असुरक्षा पर गहरी चिंता जताई। एएमयूटीए ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उपद्रवी तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एएमयूटीए के सचिव अशरफ मतीन ने एक बयान में कहा कि महिला महाविद्यालय में हाल की घटनाएं, जिनमें उपस्थिति के मुद्दे पर पुरुष छात्रों द्वारा महिला शिक्षिकाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार शामिल है, गंभीर प्रणालीगत विफलता की ओर इशारा करती हैं।
महिला छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना
अशरफ मतीन ने आगे कहा कि कुछ उपद्रवी छात्रों द्वारा महिला छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं से भी शिक्षकों में चिंता बढ़ी है। अशरफ मतीन ने आरोप लगाया कि इस स्थिति से शिक्षकों में तनाव का माहौल है।
उन्होंने दावा किया कि शिक्षक समुदाय के कुछ सदस्य भी कथित तौर पर अशांति फैलाने वाले तत्वों के साथ मिलीभगत कर साजिश रच रहे हैं। एएमटीयू ने विश्वविद्यालय अधिकारियों से कार्रवाई करने का आग्रह किया।
Also read जितेंद्र सिंह ने की विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में अंतरिक्ष प्रयोगशालाएं बनाने की योजनाओं की समीक्षा
7 स्टूडेंट्स पिछले कुछ दिनों में निलंबित
एएमयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एएमयूटीए द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्रवाई की जा रही है। शिक्षकों द्वारा उठाए गए दो अलग मामलों में शामिल सात छात्रों को पिछले कुछ दिनों में निलंबित किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि एक महिला शिक्षिका की शिकायत, जिसमें उन्होंने एक संकाय सदस्य पर अशांति फैलाने वाले तत्वों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है, की भी सक्षम प्राधिकारी द्वारा जांच की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल