AEEE Admit Card 2024: अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड चरण-2 के लिए डाउनलोड डेट की गई स्थगित
Abhay Pratap Singh | April 30, 2024 | 07:27 AM IST | 1 min read
एईईई 2024 चरण 2 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: अमृता विश्व विद्यापीठम ने चरण-2 के लिए अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (एईईई) एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की तिथि स्थगित कर दी है। संशोधित तिथि के अनुसार, अब एईईई चरण 2 का एडमिट कार्ड आज यानी 30 अप्रैल 2024 को जारी किया जाएगा।
आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट amrita.edu पर जाकर एईईई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अमृता यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड 2024 में आवेदक का विवरण, परीक्षा की जानकारी और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे।
अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2024 चरण 2 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, AEEE 2024 चरण 2 की परीक्षाएं 2 मई से 12 मई तक आयोजित की जाएंगी।
AEEE 2024 परीक्षा का दूसरा चरण तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा। AEEE चरण 2 परीक्षा की अवधि दो घंटे 30 मिनट होगी। प्रश्न पत्र में कुल 300 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र को चार खंड भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में बांटा गया है।
एईईई चरण-2 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को तीन अंक दिए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
AEEE admit card 2024 phase 2: कैसे डाउनलोड करें?
चरण 2 के लिए एईईई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट amrita.edu पर जाएं।
- होमपेज पर एईईई चरण 2 एडमिट कार्ड 2024 के लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- AEEE 2024 एडमिट कार्ड चरण 2 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]PSEB 8th, 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड 8वीं-12वीं रिजल्ट आज; परिणाम लिंक इस वेबसाइट पर रहेगा एक्टिव
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। स्कोरकार्ड जांचने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र