Allahabad University Admission 2026: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीए, बीएड प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Saurabh Pandey | July 5, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के इंटीग्रेटेड बी.ए. बी.एड. कोर्स में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर 5 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई दिल्ली : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. बी.एड. इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 की परीक्षा दी है, वे विश्वविद्यालय के आधिकारिक 'समर्थ एडमिशन पोर्टल' alldunivcuet.samarth.edu.in/ncet पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के प्रवेश निदेशक प्रोफेसर कपिंदर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल अपडेट और फीस भुगतान की प्रक्रिया 5 जुलाई 2026 से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेगी। यह पूरी प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया दो अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी-
प्रथम चरण - रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल अपडेशन - इस चरण में उम्मीदवारों को समर्थ पोर्टल पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी भरनी होगी और अपनी प्रोफाइल को अपडेट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल पात्रता मानदंड पूरा करने पर ही आवेदन करें और सभी विवरण बेहद सावधानीपूर्वक भरें।
द्वितीय चरण - कोर्स चयन और रजिस्ट्रेशन फीस भुगतान - प्रोफाइल अपडेट करने के बाद उम्मीदवारों को पोर्टल पर 'B.A. B.Ed.' प्रोग्राम का चयन करना होगा और निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार दोनों चरण पूरे करेंगे, केवल उन्हें ही काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाएगा।
Allahabad University Admission 2026: आवेदन शुल्क
प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण के लिए श्रेणीवार शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके तहत सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है। वहीं, एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के आवेदकों के लिए यह शुल्क 150 रुपये रखा गया है।
Allahabad University UG Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक समर्थ एडमिशन पोर्टल alldunivcuet.samarth.edu.in/ncet पर जाएं।
- पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और अपनी प्रोफाइल (शैक्षणिक विवरण व आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर) अपडेट करें।
- अब प्रोफाइल अपडेट होने के बाद 'B.A. B.Ed.' प्रोग्राम/कोर्स का चयन करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क (₹300 या ₹150) का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन सबमिट कर दें।
Allahabad University UG Admission 2026: रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखने के लिए कहा गया है-
- CUET-NCET-2026 का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में जारी वैध जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र - जहां लागू हो
अगली खबर
]Rajasthan CET Application 2026: राजस्थान सीईटी स्नातक-स्तर के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया, लास्ट डेट
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा विभिन्न अधीनस्थ सेवाओं में भर्ती के लिए एक पात्रता परीक्षा है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा