Trusted Source Image

Rajasthan CET Application 2026: राजस्थान सीईटी स्नातक-स्तर के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया, लास्ट डेट

Santosh Kumar | July 4, 2026 | 10:31 PM IST | 1 min read

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने एसएसओ पोर्टल के जरिए राजस्थान सीईटी के लिए आवेदन करने के निर्देश जारी किए हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आज से ग्रेजुएट लेवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा विभिन्न अधीनस्थ सेवाओं में भर्ती के लिए एक पात्रता परीक्षा है। आरएसएसबी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

आवेदन की अंतिम तिथि 2 अगस्त है। उम्मीदवार समय पर फॉर्म भरें और फीस जमा करें। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने एसएसओ पोर्टल के जरिए राजस्थान सीईटी के लिए आवेदन करने के निर्देश जारी किए हैं।

Rajasthan CET Application 2026: पात्रता मानदंड व शुल्क

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट-लेवल परीक्षा के लिए, किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होना जरूरी है। फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। 1 जनवरी, 2027 तक उम्र सीमा 18 से 40 साल तय की गई है।

आरक्षित श्रेणियों को उम्र में छूट दी जाएगी। जनरल/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है, जबकि राजस्थान में ओबीसी-एनसीएल/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीएच कैटेगरी के लिए यह ₹400 है।

Also readRPSC Senior Teacher Vacancy 2026: आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती में पदों की संख्या 6,500 से बढ़कर 9,651 हुई

Rajasthan CET Exam Date 2026: राजस्थान सीईटी एग्जाम डेट

सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर को ऑफलाइन (ओएमआर) मोड में आयोजित होगी। योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न ग्रुप-बी और सी पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। स्कोर तीन वर्ष तक वैध रहेगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएसओ आईडी का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। फिर, सबंधित लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरना होगा। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications