UPPSC PCS Prelims Result 2025: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, मेंस और इंटरव्यू होगा दोबारा

Saurabh Pandey | November 27, 2026 | 03:32 PM IST | 2 mins read

यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद पुराने मेंस और इंटरव्यू का अब चयन प्रक्रिया में कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

इस फैसले का असर उन अभ्यर्थियों पर भी पड़ेगा, जो प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद मेंस और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपीपीएससी पीसीएस 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट रद्द कर दिया है। कोर्ट ने यूपीपीसीएस 2025 की पूरी चयन प्रक्रिया दोबारा करने का आदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को फिर से मेरिट तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उम्मीदवारों के मेंस और इंटरव्यू पर भी असर पड़ेगा। अब नए प्रीलिम्स रिजल्ट के आधार पर मेंस की परीक्षा होगी और फिर से क्वालिफाई हुए उम्मीदवारों को दोबारा इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

हाईकोर्ट के इस फैसले का असर उन अभ्यर्थियों पर भी पड़ेगा, जो प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद मेंस और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। अब तक मेंस परीक्षा हो चुकी थी और इंटरव्यू भी कराया जा चुका था। फाइनल रिजल्ट पर पहले से ही हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी थी। अब प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द होने के बाद पुराने मेंस और इंटरव्यू के आधार पर चयन नहीं होगा।

जानें पूरा मामला

इस मामले में मुख्य विवाद ओपन यानी अनारक्षित श्रेणी में अभ्यर्थियों को शामिल करने के तरीके को लेकर था। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी (एमआरसी) के तहत अनारक्षित श्रेणी में स्थानांतरित करने का लाभ नहीं दिए जाने के मामले में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने संजय कुमार और तीन अन्य की ओर से दाखिल याचिका स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया।

Also read UPPSC APO Prelims Result: यूपीपीएससी एपीओ प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, मेरिट सूची नए सिरे से तैयार करने का आदेश

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि प्रारंभिक परीक्षा में उनके अंक अनारक्षित श्रेणी के कटऑफ से अधिक थे, इसके बावजूद उन्हें अनारक्षित श्रेणी में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी के तहत अनारक्षित श्रेणी में स्थानांतरण का लाभ नहीं दिया।

पुराने मेंस और इंटरव्यू पर असर

आयोग को पहले प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नए सिरे से जारी करना होगा। संशोधित परिणाम में जिन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया जाएगा, उन्हें नए सिरे से मेंस परीक्षा देनी होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल और मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]