AISSEE 2027 Registrations: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | November 3, 2026 | 04:34 PM IST | 3 mins read

एनटीए ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2027 एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। (इमेज-एआई जेनरेटेड)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा देश भर के सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में एडमिशन के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थी 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद में इसमें संशोधन या सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर 2026 तक की समय-सीमा तय की गई है।

AISSEE 2027: आयु सीमा

  1. कक्षा 6 में प्रवेश के लिए - 31 मार्च 2027 तक छात्रों की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की जन्म तिथि 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होनी चाहिए।
  2. कक्षा 9 में प्रवेश के लिए - 31 मार्च 2027 तक छात्रों की आयु 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी उम्मीदवार की जन्म तिथि 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होनी चाहिए।

AISSEE 2027: शैक्षणिक योग्यता

  1. कक्षा 6 के लिए - वर्तमान में कक्षा 5वीं में पढ़ रहा होना चाहिए, या 31 मार्च 2027 तक किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5वीं पास होना चाहिए। इसमें किसी विशेष बोर्ड की कोई बाध्यता नहीं है।
  2. कक्षा 9 के लिए - छात्रों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कक्षा 8 में नामांकित होना आवश्यक है। प्रवेश के योग्य होने के लिए, उन्हें 31 मार्च 2027 से पहले कक्षा 8 उत्तीर्ण कर लेनी चाहिए। जो छात्र पहले से ही कक्षा 9 में पढ़ रहे हैं या कक्षा 9 पूरी कर चुके हैं, वे AISSEE 2027 के लिए पात्र नहीं हैं।

AISSEE 2027 Exam Date: परीक्षा तिथि

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 और 9 का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा वाले दिन साथ लेकर जाना होगा। परीक्षा परिणाम की तिथि बाद में वेबसाइट पर सूचित की जाएगी।

AISSEE 2027 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट (पेन-पेपर) पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के रूप में आयोजित की जाएगी। कक्षा 6वीं के लिए परीक्षा का समय 150 मिनट रखा गया है जो 13 भाषाओं में होगी, जबकि कक्षा 9वीं के लिए परीक्षा का समय 180 मिनट रहेगा जो केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।

Also read Bihar Board Sent-Up Exam 2027: बीएसईबी 10वीं-12वीं सेंट-अप परीक्षा का शेड्यूल जारी, इंटर एग्जाम 19 नवंबर से

AISSEE क्या है?

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किया जाता है। इसके माध्यम से पूरे भारत के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश दिया जाता है। हर साल, देश भर से हजारों छात्र भारत के बेहतरीन सैनिक स्कूलों में दाखिला पाने के लिए AISSEE परीक्षा में शामिल होते हैं।

AISSEE 2027: हेल्पडेस्क नंबर

किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए अभ्यर्थी एनटीए के हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000, 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या aissee@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]