AISSEE Sainik School Result 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट
Santosh Kumar | March 13, 2024 | 10:49 PM IST | 1 min read
एनटीए द्वारा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE के माध्यम से सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
एनटीए द्वारा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक थी। वहीं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए छात्रों की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले छात्र सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार को अंतिम दौर में दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा। छात्र को अपना भरा हुआ आवेदन पत्र और सभी जरूरी दस्तावेज लेकर स्कूल पहुंचना होगा।
Also read Sainik School Admission: सैनिक स्कूल में जानिए कहां कितनी सीटों पर मिलेगा लड़कियों को एडमिशन
AISSEE Result 2024: परिणाम कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से Sainik School Result 2024 की जांच कर सकते हैं।
- छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं।
- होमपेज पर AISSEE Result Link पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर जन्मतिथि और पंजीकरण संख्या भरें।
- AISSEE Exam Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सैनिक स्कूल परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- परिणाम का प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]CBSE 2024: दुबई में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का खुलेगा क्षेत्रीय कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुबई में सीबीएसई कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी। दुबई कार्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल