Sainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, पिछले वर्षों के ट्रेंड्स
Santosh Kumar | October 7, 2026 | 01:51 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाले 2027-28 एकेडमिक सेशन के लिए सैनिक स्कूल एडमिशन प्रोसेस ऑनलाइन शुरू होगा।
नई दिल्ली: सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए 'ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन' (एआईएसएसईई) 2027 के एप्लीकेशन फॉर्म जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाले 2027-28 एकेडमिक सेशन के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस ऑनलाइन शुरू होगा। हालांकि, एनटीए ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स के आधार पर एप्लीकेशन फॉर्म अक्टूबर में जारी किए जा सकते हैं।
पिछले सालों के ट्रेंड्स को देखें, तो एआईएसएसईई का नोटिफिकेशन आमतौर पर अक्टूबर में जारी किया जाता है। सेशन 2026-27 के लिए फॉर्म 10 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था और एप्लीकेशन 9 नवंबर तक स्वीकार किए गए।
Sainik School Exam Date 2027: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम डेट
एआईएसएसईई 2027 परीक्षा 31 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए लगभग एक महीने का समय दिया जाता है, जिसके बाद करेक्शन विंडो खुलती है।
योग्य स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सैनिक स्कूल एडमिशन 2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। जो छात्र देश भर के सैनिक स्कूलों में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।
Sainik School Admission 2027: पिछले वर्षों के ट्रेंड्स
पिछले सालों में सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म जारी होने की डेट्स की जानकारी टेबल में दी गई है-
|
परीक्षा वर्ष (सत्र |
आवेदन फॉर्म शुरू होने की तारीख |
|---|---|
|
एआईएसएसईई 2026 (2026–27) |
10 अक्टूबर 2025 |
|
एआईएसएसईई 2025 (2025–26) |
24 दिसंबर 2024 |
|
एआईएसएसईई 2024 (2024–25) |
7 नवंबर 2023 |
|
एआईएसएसईई 2023 (2023–24) |
21 अक्टूबर 2022 |
|
एआईएसएसईई 2022 (2022–23) |
27 सितंबर 2021 |
Sainik School Eligibility 2027: सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड
छात्र ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2027 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in नियमित रूप से देखते रहें। सैनिक स्कूल एग्जाम के लिए लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल कक्षा 6 में प्रवेश के लिए, स्टूडेंट्स की आयु 31 मार्च, 2027 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सैनिक स्कूल कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2027 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए, छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में नामांकित होना चाहिए। सैनिक स्कूल में कक्षा 9 में एडमिशन के लिए, छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में नामांकित होना चाहिए।
अगली खबर
]BSEB OFSS Spot Admission 2026: बीएसईबी कक्षा 11 स्पॉट एडमिशन की डेट बढ़ी, 9 से 15 अक्टूबर तक आवेदन का मौका
एकेडमिक सेशन 2026-28 के लिए यह आखिरी मौका 9 से 15 अक्टूबर तक मिलेगा। जो स्टूडेंट्स राज्य के प्लस टू स्कूलों या इंटरमीडिएट कॉलेजों में अभी तक एडमिशन नहीं ले पाए हैं, वे इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच