AISSEE Result 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक
Santosh Kumar | March 1, 2024 | 11:39 AM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परीक्षा 28 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के नतीजे घोषित करेगी। परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर नतीजे देख सकेंगे। रिजल्ट की डेट और समय की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, पिछले साल एनटीए ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करने के 12 दिन बाद परिणाम की घोषणा की थी।
प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले छात्र सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए पात्र माने जायेंगे। इसके लिए उम्मीदवार को अंतिम दौर में दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा। छात्र को अपना भरा हुआ आवेदन पत्र और सभी जरूरी दस्तावेज लेकर स्कूल पहुंचना होगा।
Also read Sainik School Admission: सैनिक स्कूल में जानिए कहां कितनी सीटों पर मिलेगा लड़कियों को एडमिशन
आपको बता दें कि एनटीए द्वारा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक थी। वहीं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए छात्रों की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी 25 फरवरी को जारी की गई थी और आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2024 तक थी।
AISSEE Result 2024: परिणाम कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से Sainik School Result 2024 की जांच कर सकते हैं।
- छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं।
- होमपेज पर AISSEE Result Link पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर जन्मतिथि और पंजीकरण संख्या भरें।
- AISSEE Exam Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सैनिक स्कूल परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- परिणाम का प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम