AISSEE 2026 Registration: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की तिथि 9 नवंबर तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | October 30, 2025 | 04:28 PM IST | 1 min read
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए देश भर के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 (AISSEE 2026) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2025 तक बढ़ा दी है। छात्र व उनके अभिभावक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए देशभर के सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के लिए एनटीए द्वारा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी, 2026 आयोजित की जाएगी। इससे पहले, एनटीए एआईएसएसईई 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई थी।
सैनिक स्कूल आवेदन सुधार विंडो 12 से 14 नवंबर, 2025 तक खोली जाएगी। इस दौरान छात्रों को माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, श्रेणी व उपश्रेणी, कक्षा, माध्यम, फोटो, हस्ताक्षर, श्रेणी प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थी का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता में सुधार की अनुमति नहीं होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in या exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर विजिट करें। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए हेल्पडेस्क पर 011-40759000 या 011-69227700 पर पर कॉल करें या aissee@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
NTA Sainik School Admission 2026: संशोधित शेड्यूल
नीचे सारणी में उम्मीदवार सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम |
पहले की तिथि
|
विस्तारित तिथि
|
|---|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 30 अक्टूबर, 2025 (शाम 5 बजे) | 9 नवंबर, 2025 (शाम 5 बजे) |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर, 2025 (रात 11:50 बजे) | 10 नवंबर, 2025 (रात 11:50 बजे) |
| आवेदन सुधार की तिथि | 2 से 4 नवंबर, 2025 तक | 12 से 14 नवंबर, 2025 तक |
| परीक्षा तिथि | 18 जनवरी, 2026 (रविवार) | |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार