Trusted Source Image

कोटा में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कई शिक्षकों पर मामला दर्ज

Press Trust of India | May 25, 2026 | 01:15 PM IST | 1 min read

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने 18 मई को रामगंजमंडी कस्बे में दिलावर की कथित तौर पर प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और उनका उनका पुतला दहन किया।

मदन दिलावर के खिलाफ बिना अनुमति मार्च निकालने के आरोप में कई शिक्षकों पर मामला दर्ज किया गया है। (इमेज-एक्स/@madandilawar)
मदन दिलावर के खिलाफ बिना अनुमति मार्च निकालने के आरोप में कई शिक्षकों पर मामला दर्ज किया गया है। (इमेज-एक्स/@madandilawar)

कोटा: राजस्थान के कोटा में पुलिस ने राज्य के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ बिना अनुमति मार्च निकालने के आरोप में कई शिक्षकों पर मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने 18 मई को रामगंजमंडी कस्बे में दिलावर की कथित तौर पर प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और उनका उनका पुतला दहन किया। रामगंजमंडी दिलावर का निर्वाचन क्षेत्र भी है।

शिक्षकों ने 10 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश को रद्द करने के फैसले के खिलाफ मार्च निकाला। मंत्री ने शिक्षकों के लिए 21 जून को स्कूल लौटना अनिवार्य किया था। हालांकि, उन्होंने बाद में इस अवधि में बदलाव करके 28 जून कर दी।

पंचायती राज सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष नारंगी मीणा ने शनिवार को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि संघ के संरक्षक सियाराम शर्मा ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

Also readNEET 2026: बिहार सरकार ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की

उन्होंने दावा किया कि यह विरोध-प्रदर्शन बिना पूर्व अनुमति के किया गया था और प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ "अपमानजनक भाषा" का इस्तेमाल करते हुए उन्हें "चोर" कहा।

एक पुलिस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर पुष्टि की कि मीणा की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-189 (गैरकानूनी रूप से एकत्र होने) के तहत कई सरकारी स्कूल शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications