Trusted Source Image

NEET 2026: बिहार सरकार ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की

Santosh Kumar | May 23, 2026 | 03:21 PM IST | 1 min read

एनटीए ने चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 3 मई को हुई नीट-यूजी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बीच हाल में रद्द कर दिया था।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। (इमेज-एक्स/@samrat4bjp)
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। (इमेज-एक्स/@samrat4bjp)

पटना: बिहार सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की 21 जून को दोबारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराए जाने की शनिवार को घोषणा की।

राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ''नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा।''

उन्होंने कहा, ''जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस अड्डों, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें।"

Also read‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू किया अभियान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि मुफ्त बस यात्रा की सुविधा केवल परीक्षा के दिन उपलब्ध होगी या परीक्षा की तारीख तक की अवधि के लिए होगी।

एनटीए ने चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 3 मई को हुई नीट-यूजी को प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बीच हाल में रद्द कर दिया था। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है और दोबारा परीक्षा 21 जून को होनी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications