Santosh Kumar | May 25, 2026 | 12:00 PM IST | 2 mins read
यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 2026 केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ, एक हाल की फोटो, और एक पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन ले जाना अनिवार्य है।

JEECUP Admit Card 2026 Live Updates: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) जल्द ही यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईईसीयूपी हॉल टिकट 2026 आज जारी होने की प्रबल संभावना है। उम्मीदवार अपने जीकप एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा, जो मूल रूप से मई में होनी थी, अब 2 से 9 जून तक आयोजित की जाएगी।
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जीकप परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में होगी। यह अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। परीक्षा का आयोजन यूपी के विभिन्न सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे-
Also readCUET UG 2026 Exam: बकरीद के चलते 28 मई की सीयूईटी यूजी परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द होगी घोषित
यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 2026 केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ, एक हाल की फोटो, और एक पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन ले जाना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया जनवरी में शुरू हुई और 20 मई तक जारी रही।
यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। यूपीजेईई हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, फ़ोटो, परीक्षा केंद्र का पता, और एग्जाम डेट और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।
उम्मीदवार जीकप एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद, उस पर दी गई सभी जानकारियों जांचें। किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर, हेल्पलाइन से संपर्क करें। यूपी पॉलिटेक्निक मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
उम्मीदवार अपने यूपीजेईई एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। जेईईसीयूपी परीक्षा 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार इस वेबसाइट पर बने रहें।
May 25, 2026 | 12:00 PM IST
उम्मीदवार अपने जीकप एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
May 25, 2026 | 11:30 AM IST
जेईईसीयूपी 2026 एडमिट कार्ड 25 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है । उम्मीदवार अपने जीकप हॉल टिकट को सीधे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
May 25, 2026 | 11:00 AM IST
जीकप 2026 एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले हैं। यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है और अब यह परीक्षा 2 से 9 जून तक आयोजित की जाएगी।
May 25, 2026 | 10:29 AM IST
यूपी पॉलिटेक्निक का मॉक टेस्ट लिंक आधिकारिक तौर पर एक्टिव कर दिया गया है। जेईईसीयूपी 2026 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
May 25, 2026 | 10:23 AM IST
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईईसीयूपी हॉल टिकट 2026 आज जारी होने की प्रबल संभावना है।
May 25, 2026 | 10:22 AM IST
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) जल्द ही यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।