Abhay Pratap Singh | May 25, 2026 | 08:54 AM IST | 1 min read
जेईई एडवांस्ड प्रोविनजल आंसर की 2026 पर अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान के साथ समय-सीमा के भीतर आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया गया है।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2026 (JEE Advanced 2026) की प्रोविनजल उत्तर कुंजी आज जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2026 प्रोविजनल आंसर की जांच सकेंगे।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड प्रोविनजल आंसर की 2026 पर 26 मई को शाम 5:00 बजे तक आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया गया है।
उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। समय-सीमा के भीतर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट 1 जून को जारी किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2026 आंसर की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इससे पहले, जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रिस्पॉन्स शीट 21 मई को जारी की गई है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को दो पालियों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की गई थी।
जेईई मेन 2026 में सफल शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल होने के लिए पात्र थे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
सबसे पहले, जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाएं। होमपेज पर जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की 2026 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
कुछ छात्रों और अभिभावकों द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
Press Trust of India