ATMA Result 2024: एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन रिजल्ट atmaaims.com पर जारी, एटीएमए परिणाम डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 31, 2024 | 11:35 AM IST | 2 mins read
एटीएमए रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 (ATMA 2024) परिणाम घोषित कर दिया है। एटीएमए एंट्रेंस टेस्ट 2024 में उपस्थित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर एटीएमए 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एटीएमए परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एटीएमए एग्जाम 2024 का आयोजन 25 मई को एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। एटीएमए परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
एटीएमए परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं था। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया गया। एटीएमए पेपर में कुल 180 प्रश्न पूछे गए थे। एटीएमए प्रश्न पत्र में 6 सेक्शन एनालिटिकल रीजनिंग स्किल-1, एनालिटिकल रीजनिंग स्किल-2, वर्बल स्किल-1, वर्बल स्किल-2, क्वांटिटेटिव स्किल-1 और क्वांटिटेटिव स्किल-2 को शामिल किया गया था।
ATMA Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार ATMA 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाएं।
- होमपेज पर, ATMA 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- लॉगिन विंडों में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब, ATMA 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एटीएमए 2024 परिणाम डाउनलोड करें।
ATMA 2024 Result Out: चयन प्रक्रिया
भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में प्रवेश के अंतिम चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरणों को शामिल किया गया है:
समूह चर्चा (जीडी) - कटऑफ मानदंड पूरा करने वाले छात्र विभिन्न संस्थानों द्वारा आयोजित समूह चर्चा में भाग लेंगे। जहां, छात्रों का मूल्यांकन बातचीत, प्रबंधकीय, संचार, नेतृत्व कौशल और व्यक्तित्व गुणों के आधार पर किया जाएगा।
लिखित योग्यता परीक्षा (डब्ल्यूएटी) – अभ्यर्थी लिखित योग्यता परीक्षा में भाग लेंगे, जिसमें सामान्य विषय पर एक संक्षिप्त निबंध लिखना होगा। इसके अतिरिक्त, विषय से संबंधित प्रश्न भी होंगे। छात्रों का मूल्यांकन भाषा दक्षता, शब्दावली, व्याकरण आदि के आधार पर किया जाएगा।
व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) - जीडी और डब्ल्यूएटी के बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होना होगा। साक्षात्कार के दौरान सामान्य जागरूकता, शैक्षणिक पृष्ठभूमि, संचार कौशल और आत्मविश्वास सहित अन्य क्षेत्रों से प्रश्न पूछे जाएंगें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच