AIMA UGAT Result 2026: आइमा यूजीएटी रिजल्ट apps.aima.in पर जारी, डाउनलोड चरण और आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | June 20, 2026 | 08:10 PM IST | 1 min read
एआईएमए यूजीएटी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Discover all you need to know about pursuing an Online BBA, including course benefits, eligibility, admission process, syllabus, top colleges, fees, and career opportunities.
Download EBookनई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने अंडर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (UGAT) 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apps.aima.in पर जाकर आइमा यूजीएटी 2026 रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएमए यूजीएटी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। आइमा यूजीएटी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
उम्मीदवार अपने यूजीएटी 2026 स्कोर का उपयोग करके भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है। सीट सुरक्षित करने के लिए, आवेदकों को संबंधित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है।
यूजीएटी के माध्यम से भाग लेने वाले संस्थानों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा कटऑफ उनके व्यक्तिगत प्रवेश मानदंडों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किया जाएगा। यूजीईटी प्रवेश परीक्षा इंटीग्रेटेड एमबीए, बीबीए, बीसीए सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई जाती है।
यूजीएटी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं की मार्कशीट, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और यूजीएटी एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UGAT 2026 Result: डाउनलोड चरण जानें
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूजीएटी 2026 स्कोरकार्ड जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट apps.aima.in/ugat2026/ पर जाएं।
- यूजीएटी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या व पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- एआईएमए यूजीएटी स्कोरकार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम