Trusted Source Image

UPGET Result 2026: यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट abvmuup.edu.in पर जारी, स्कोरकार्ड करें डाउनलोड

Abhay Pratap Singh | June 20, 2026 | 07:41 PM IST | 1 min read

यूपीजीईटी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 16 जून को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 16 जून को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), उत्तर प्रदेश ने आज यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट (UPGE) 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एबीवीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाकर 20 जून से यूपी जीएनएम 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं।

यूपीजीईटी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। यूपी जीईटी रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, श्रेणी, प्राप्त अंक, प्राप्त रैंक और योग्यता स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।

इससे पहले, 17 जून को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की गई थी और जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 18 जून तक का समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपीजीईटी रिजल्ट 2026 घोषित किया गया है। एबीवीएमयू द्वारा यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 16 जून को किया गया था।

Also readCG BSc Nursing Answer key 2026: सीजी बीएससी नर्सिंग मॉडल आंसर की जारी, 23 जून तक दर्ज करें आपत्तियां

यूपी जीएनएम रिजल्ट 2026 में सफल उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। यूपी जीएनएम काउंसलिंग 2026 के माध्यम से छात्रों को 3 वर्षीय जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) नर्सिंग प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा। यूपी जीएनएम 2026 रिजल्ट के साथ ही परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड भी जांच सकते हैं।

यूपीजीईटी 2026 में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों द्वारा यदि समान अंक प्राप्त किए जाते हैं तो मेरिट सूची तैयार करने के लिए प्राधिकारिक टाई ब्रेकिंग नियम का पालन करता है। मेरिट लिस्ट का उपयोग उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट जीएनएम कॉलेजों में जीएनएम नर्सिंग प्रोग्राम में दाखिले के लिए किया जाता है।

UPGET 2026 Result: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीजीईटी 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं:

  • एबीवीएमयू की वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, यूपीजीईटी 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
  • यूपी जीईटी रिजल्ट 2026 जांचें व प्रिंटआउट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications