Trusted Source Image

CG BSc Nursing Answer key 2026: सीजी बीएससी नर्सिंग मॉडल आंसर की जारी, 23 जून तक दर्ज करें आपत्तियां

Abhay Pratap Singh | June 18, 2026 | 02:29 PM IST | 2 mins read

सीजी व्यापम बीएससी नर्सिंग आंसर की 2026 पीडीएफ में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

सीजी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSC) ने आज बीएससी नर्सिंग (BSCN26) प्रवेश परीक्षा 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी बीएससी नर्सिंग आंसर की 2026 जांच सकते हैं।

छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग मॉडल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को 23 जून तक प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। सीजी बीएससी नर्सिंग आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 के मॉडल उत्तर 18 जून को उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा आपत्ति 23 जून, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।”

Also readCGSSB PAT PVPT Admit Card 2026: सीजीएसएसबी पीएटी पीवीपीटी एडमिट कार्ड डेट जारी, 28 जून को होगी परीक्षा

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शुल्क के बिना आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी। अभ्यर्थी केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही ऑनलाइन आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। अंतिम तिथि व समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, आवश्यक प्रमाण के बिना दर्ज आपत्तियों को निरस्त कर दिया जाएगा।

चुनौती दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद सीजी बीएससी नर्सिंग अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। उम्मीदवार सीजी व्यापम बीएससी नर्सिंग मॉडल आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

CG Vyapam BSc Nursing Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी बीएससी नर्सिंग मॉडल आंसर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
  • सीजी बीएससी नर्सिंग आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
  • आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications