AIMA MAT Admit Card 2024: एआईएमए मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट सीबीटी 1 एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 7 दिसंबर को
Abhay Pratap Singh | December 3, 2024 | 05:15 PM IST | 2 mins read
एआईएमए एमएटी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने आज यानी 3 दिसंबर को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 (CBT 1) के लिए मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड (MAT 2024) जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in के माध्यम से AIMA MAT CBT 1 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएमए एमएटी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन साल में 4 बार मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) आयोजित करता है। AIMA MAT CBT 1 परीक्षा 2024, 7 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
एआईएमए एमएटी प्रवेश परीक्षा में सफल कैंडिडेट भारत के 800 से अधिक बिजनेस स्कूलों में एमबीए और पीजीडीएम कोर्स में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं। एमएटी एग्जाम तीन अलग-अलग माध्यमों में आयोजित की जाती है, जिसमें ऑफलाइन या पेपर आधारित टेस्ट (PBT), ऑनलाइन या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और रिमोट या इंटरनेट आधारित प्रोक्टर्ड टेस्ट (IBT) शामिल हैं।
एमएटी 2024 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में 5 सेक्शन इंटेलिजेंस एंड क्रिटिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, मैथमेटिकल स्किल, डाटा एनालिसिस एंड सफिसिएंसी और इंडियन एंड ग्लोबल एनवायरनमेंट को शामिल किया गया है। एआईएमए एमएटी 2024 पेपर में कुल 200 प्रश्न होंगे, जो सभी 5 खंडों में विभाजित किए जाएंगे।
AIMA MAT 2024 CBT 1 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके हाल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पेपर आधारित टेस्ट के लिए AIMA MAT पंजीकरण 7 दिसंबर को समाप्त होगी। एमएटी पीबीटी एडमिट कार्ड 10 दिसंबर को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। एमएटी पीबीटी 2024 परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित होगी।
एआईएमए द्वारा एमएटी सीबीटी 2 के लिए पंजीकरण विंडो 15 दिसंबर को बंद कर दी जाएगी। एमएटी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 18 दिसंबर 2024 को जारी किया जाएगा। वहीं, एमएटी सीबीटी 2 एग्जाम का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एआईएमए की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल