AIMA MAT Admit Card 2025: आइमा मैट एडमिट कार्ड सीबीटी के लिए आज होगा जारी; एग्जाम डेट, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | September 25, 2025 | 10:10 AM IST | 2 mins read
आइमा मैट सीबीटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Prepare smarter for ATMA with this FREE preparation eBook! Get expert tips, section-wise strategies, time management techniques, and proven guidance to boost your exam performance.
Download EBookनई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) की ओर से 25 सितंबर को मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (MAT 2025) का एडमिट कार्ड कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार mat.aima.in पर जाकर आइमा मैट सीबीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: ATMA Exam Complete Guide | Preparation Tips & Study Material
Online MBA: Complete Guide | Top Ranked College | Best Courses by Top Universities
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एआईएमए एमएटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को मैट 2025 सीबीटी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटर आईडी आदि लाना होगा।
मैट 2025 परीक्षा सीबीटी मोड के लिए 28 सितंबर को 46 शहरों में आयोजित की जाएगी। सीबीटी टेस्ट शहरों के विवरण के लिए कैंडिडेट एमएटी की वेबसाइट https://mat.aima.in/ पर विजिट कर सकते हैं। मैट सितंबर 2025 स्कोरकार्ड अक्टूबर 2025 के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
आइमा मैट सीबीटी एडमिट कार्ड 2025 में अभ्यर्थी का नाम, फॉर्म संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा स्थल का पता जैसे महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। मैट परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।
सुरक्षा एवं सत्यापन प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने सलाह दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एआईएमए की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MAT Admit Card 2025: डाउनलोड चरण जानें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके मैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- MAT 2025 की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- पंजीकृत उम्मीदवार AIMA MAT लॉगिन पर क्लिक करें।
- ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से डैशबोर्ड पर लॉगिन करें।
- मैट परीक्षा हाल टिकट डाउनलोड पर क्लिक करें।
- मैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल