AIMA MAT 2025 Admit Card: आइमा मैट एडमिट कार्ड पीबीटी के लिए mat.aima.in पर जारी, ऑफलाइन परीक्षा 21 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 18, 2025 | 05:42 PM IST | 1 min read
मैट पीबीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download this eBook to check MAT 2026 section-wise preparation tips, latest exam pattern, previous year paper analysis & Important books.
Download EBookनई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने 18 सितंबर को मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (MAT2025) के लिए पेपर-आधारित परीक्षा (PBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर आइमा मैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: MAT Sample Papers | Mock Test Series | Study Material
New: MAT 2026 Critical Reasoning Sample Papers | IIM Comprehensive Guide
MAT 2026- GK Capsule Current Affairs & Static GK: June | July | August
Career Launcher: Race to 99%ile – 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमएटी एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, फॉर्म संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा स्थल का पता जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं।
एमएटी पीबीटी 2025 परीक्षा 21 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान प्रमाण पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। इसके बिना उम्मीवारों को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा कक्ष में नीला या काला बॉलपॉइंट पेन ले जाने की अनुमति है। रफ कार्य के लिए एक शीट परीक्षा केंद्र द्वारा प्रदान की जाएगी। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 में नेगेटिव मार्किंग है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा, जबकि प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को अपने एमएटी एडमिट कार्ड 2025 पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आइमा मैट की ऑफिशियल वेबसाइट https://mat.aima.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
MAT 2025 Admit Card: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके मैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आइमा मैट की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- पंजीकृत उम्मीदवार एआईएमए एमएटी लॉगिन पर क्लिक करें।
- ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एमएटी पीबीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार