AIMA MAT Admit Card 2026: आइमा मैट एडमिट कार्ड mat.aima.in पर सीबीटी के लिए जारी, परीक्षा 20 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 19, 2026 | 04:31 PM IST | 1 min read
आइमा मैट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीबीटी में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर आइमा मैट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आइमा मैट 2026 सीबीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आइमा मैट 2026 सीबीटी का आयोजन 20 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे निर्धारित की गई है।
पेपर में कुल 5 सेक्शन लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, इंटेलिजेंस एंड क्रिटिकल रीजनिंग, मैथमैटिकल स्किल्स, डेटा एनालिसिस एंड सफिशिएंसी और इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट से प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें प्रत्येक सेक्शन से 30-30 प्रश्न सहित कुल 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा में 0.25 अंक का नेगेटिव मार्किंग भी है।
AIMA MAT CBT Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आइमा मैट सीबीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- AIMA की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- होमपेज पर, AIMA MAT एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकाल लें।
एआईएमए द्वारा आयोजित मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के माध्यम से देशभर के 600 से अधिक बी-स्कूलों में एमबीए/पीजीडीएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। यह परीक्षा सीबीटी व पीबीटी मोड में साल में चार बार आयोजित की जाती है।
पीबीटी मोड की परीक्षा 13 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। पीबीटी और सीबीटी दोनों के परिणाम सितंबर के अंतिम सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। नवीनतम अपडेट के लिए एआईएमए की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल