AILET Answer Key 2026: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी, 16 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | December 15, 2025 | 07:31 AM IST | 1 min read
एआईएलईटी आंसर की 2026 डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Ace AILET with free mock tests designed on the latest exam pattern. Practice in real exam conditions, analyse your performance, and improve speed, accuracy, and confidence.
Mock Testनई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (NLU Delhi) की ओर से ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2026 (AILET 2026) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी और मुख्य प्रश्न पुस्तिका जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in के माध्यम से आईलेट 2026 आंसर की और क्वेश्चन बुकलेट जांच सकते हैं।
एआईएलईटी आंसर की 2026 डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईलेट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो 16 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को चुनौतियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, कैंडिडेट द्वारा प्राप्त आपत्तियां यदि वैध पाई जाती हैं, तो आपत्ति शुल्क भुगतान के मूल माध्यम से वापस कर दिया जाएगा। समय सीमा के बाद भेजी गई या ईमेल, सपोर्ट टिकट या फोन कॉल के माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के अनुसार, आपत्तियां दर्ज कराते समय उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी व्यक्तिगत प्रश्न संख्या, मुख्य प्रश्न पुस्तिका में संबंधित प्रश्न संख्या से मेल खाती हो। मुख्य प्रश्न पुस्तिका से मेल न खाने वाली आपत्तियों को अमान्य माना जाएगा।
आगे कहा गया कि, प्रश्न पुस्तिकाओं की चार अलग-अलग सीरीज हैं, जिस वजह से उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एनएलयू दिल्ली की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AILET 2026 Answer Key: आपत्तियां कैसे दर्ज कराएं?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके AILET 2026 की उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं:
- एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- उम्मीदवार पोर्टल पर आवश्यक विवरण के साथ लॉगिन करें।
- ‘आपत्तियां देखें’ विकल्प पर क्लिक करें और ‘आपत्ति दर्ज करें’ का चयन करें।
- आपत्ति प्रश्न का चयन करें, आपत्ति विवरण दर्ज करें और शुल्क जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’