Abhay Pratap Singh | December 14, 2025 | 12:53 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी 2026 करेक्शन विंडो पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 18 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 तक exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर खुली रहेगी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2026 तक सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
पात्रता मानदंड के अनुसार, बैचलर डिग्री या उसके बराबर की परीक्षा पास कर चुके या फाइनल ईयर में अध्ययनरत छात्र सीयूईटी पीजी 2026 में शामिल होने के पात्र हैं। सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में प्रति टेस्ट पेपर सामान्य कैंडिडेट को 700 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल/ एससी/ एसटी/ ट्रांसजेंडर/ पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 600 रुपये और भारत के बाहर के उम्मीदवारों को 3,500 रुपये देना होगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 90 मिनट की अवधि में कराई जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए exams.nta.nic.in पर उपलब्ध सीयूईटी पीजी 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर या ईमेल आईडी helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
नीचे सारणी में सीयूईटी पीजी 2026 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| आवेदन की तिथियां | 14 दिसंबर, 2025 से 14 जनवरी, 2026 (रात 11:50 बजे) |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 14 जनवरी, 2026 (रात 11:50 बजे) |
| एप्लीकेशन करेक्शन विंडो | 18 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 (रात 11:50 बजे) |
| सीयूईटी पीजी 2026 सिटी स्लिप | बाद में सूचित किया जाएगा |
| सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड | बाद में सूचित किया जाएगा |
| सीयूईटी पीजी परीक्षा तिथि | मार्च 2026 में |
| एनटीए सीयूईटी पीजी वेबसाइट | nta.nic.in https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ |