AILET 2026 Counselling: आईलेट काउंसलिंग पंजीकरण बीए एलएलबी, एलएलएम प्रवेश के लिए शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | December 21, 2025 | 11:53 AM IST | 2 mins read
एआईएलईटी 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (NLU Delhi) ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2026 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया 19 दिसंबर से शुरू कर दी है। बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आईलेट 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2025 (रात 11:00 बजे) निर्धारित है। एआईएलईटी काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 30,000 रुपये और एसटी/ एससी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 20,000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
AILET Eligibility Criteria 2026: पात्रता मानदंड
- बीए एलएलबी (ऑनर्स) - 10+2 या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 45% (ओबीसी के लिए 42% और एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए 40%) अंकों में 1 जून, 2026 तक पास किया हो।
- एलएलएम - बीए एलएलबी (ऑनर्स)/ एलएलबी या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% (एससी/ एसटी/दिव्यांग व्यक्तियों के मामले में 45%), अंकों में 30 जून, 2026 तक पास किया है।
आईलेट 2026 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की पहली सूची 8 जनवरी को जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 8 से 14 जनवरी, 2026 तक प्रोविजनल प्रवेश पुष्टि शुल्क के रूप में 50,000 रुपये जमा करने होंगे। अस्थाई रूप से चयनित कैंडिडेट की द्वितीय मेरिट लिस्ट 21 जनवरी को जारी की जाएगी।
एनएलयू दिल्ली द्वारा ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 206 में सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनएलयू दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
AILET 2026 Counselling Registration: पंजीकरण कैसे करें?
आईलेट 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- होमपेज पर, AILET 2026 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण की सहायता से लॉगिन करें और काउंसलिंग फॉर्म भरें।
- संबंधित दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार