AIIMS NORCET 9 Result 2025: एम्स नॉरसेट 9 रिजल्ट घोषित; स्टेज 2 के लिए 19,334 उम्मीदवार चयनित, जानें कटऑफ
Santosh Kumar | September 18, 2025 | 07:03 PM IST | 1 min read
एम्स नॉरसेट 9 प्रारंभिक परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की गई। अब चयनित उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (नॉरसेट) 9 के पहले चरण के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध परिणामों के अनुसार, 19,334 उम्मीदवारों का चयन दूसरे चरण (मुख्य परीक्षा) के लिए हुआ है। एम्स नॉरसेट 9 पहले चरण की परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी और देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 82,660 उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया। एम्स नॉरसेट 9 पहले चरण का परिणाम 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है।
एम्स नॉरसेट 9 प्रारंभिक परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की गई। चयनित उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को होगी। एडमिट कार्ड 24 सितंबर को जारी किए जाएंगे और एग्जाम सिटी स्लिप की घोषणा 20 सितंबर को की जाएगी।
AIIMS NORCET 9 Prelims Result 2025: रिजल्ट विवरण
अधिसूचना के अनुसार, एम्स नॉरसेट 9 के स्टेज 1 के लिए कुल 88,902 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 82,660 परीक्षा में शामिल हुए। योजना के अनुसार, 46,014 उम्मीदवार सफल हुए और 19,334 को स्टेज 2 के लिए बुलाया गया।
एम्स विभिन्न एम्स संस्थानों, एनआईटीआरडी, एआईआईपीएमआर मुंबई और सीएनसीआई कोलकाता में कुल 3,500 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित कर रहा है। परिणाम पीडीएफ में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
AIIMS NORCET 9 Stage 1 Result 2025: कटऑफ पर्सेंटाइल
एम्स नॉरसेट स्टेज-II के लिए पात्रता हेतु कट ऑफ पर्सेंटाइल नीचे तालिका उल्लिखित है:
| श्रेणी |
कटऑफ पर्सेंटाइल
|
पीडबल्यूबीडी कटऑफ पर्सेंटाइल
|
|---|---|---|
|
जनरल |
90.7161868 |
46.3380111 |
|
ईडबल्यूएस |
65.6169852 |
49.1144447 |
|
ओबीसी |
75.9545125 |
40.5952093 |
|
एससी |
73.4418098 |
39.8282120 |
|
एसटी |
66.3210743 |
36.0936366 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज