AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: एम्स नॉरसेट 10 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | February 24, 2026 | 09:46 PM IST | 2 mins read
एम्स नॉरसेट 2026 के लिए स्टेज-1 परीक्षा 11 अप्रैल और स्टेज-2 परीक्षा 30 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 10) के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर 24 फरवरी से 16 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
एम्स नॉरसेट 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी कैंडिडेट को 3,000 रुपये, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अतिरिक्त महिला वर्ग को 2400 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीवारों को एम्स नॉरसेट आवेदन शुल्क 2026 में छूट दी गई है।
AIIMS NORCET Eligibility 2026: पात्रता मानदंड
- भारतीय नर्सिंग परिषद / राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बीएससी नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट) / पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग हो।
- साथ ही, राज्य / भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) होना आवश्यक।
- आयु सीमा निर्धारित करने की तिथि 16 मार्च, 2026 है। कैंडिडेट की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 2551 रिक्तियों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में स्टेज-1 परीक्षा 11 अप्रैल और स्टेज-2 परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
यह भर्ती पे मैट्रिक्स लेवल-07 (प्री-रिवाइज्ड पे बैंड-2: ₹9300–34800, ग्रेड पे ₹4600), ग्रुप-बी के अंतर्गत एन्स नई दिल्ली तथा अन्य एम्स संस्थानों में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार की जाएगी। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए एम्स नॉरसेट नोटिफिकेशन 2026 की जांच कर सकते हैं।
AIIMS NORCET 10th Exam Online Form 2026: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एम्स नॉरसेट परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- एम्स नई दिल्ली की वेबसाइट https://aiimsexams.ac.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘Recruitments’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, नॉरसेट - NORCET-10 के सामने व्यू डिटेल पर जाएं।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]UPPSC PCS Mains 2025: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा की समयावधि में किया गया बदलाव, संशोधित कार्यक्रम जांचें
यूपी पीएससी परीक्षा प्रत्येक शिफ्ट में 3 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार