AIIMS INI CET July 2026 Result: एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, क्वालीफाइंग परसेंटाइल
Saurabh Pandey | May 23, 2026 | 06:39 PM IST | 2 mins read
AIIMS ने INI CET जुलाई 2026 सेशन का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें देश भर के 51,563 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने जुलाई 2026 सेशन के लिए आयोजित 'इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट' (INI CET) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस पोस्ट ग्रेजुएट (PG) प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन देश भर के प्रमुख एम्स संस्थानों और अन्य राष्ट्रीय महत्व के मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए किया गया था।
जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपनी व्यक्तिगत रैंक और स्कोरकार्ड देखना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे-रजिस्ट्रेशन आईडी रजिस्ट्रेशन यूनिक कोड (RUC) और पासवर्ड दर्ज कर स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
एम्स ने परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की रोल नंबर-वार सूची जारी की है। इस साल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर रैंक लिस्ट तैयार की गई है, जिसमें कुल 51,563 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। इस रिजल्ट पीडीएफ में केवल सफल होने वाले उम्मीदवारों के ही रोल नंबर शामिल हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास नहीं कर पाए हैं, वे वेबसाइट के "My Page" सेक्शन में लॉगिन करके अपना पर्सेंटाइल स्कोर देख सकते हैं। अभी दस्तावेजों और कैटेगरी सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन नहीं किया गया है।
AIIMS INI CET Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Results सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद "List of the qualified candidates in the INI-CET July 2026 session" वाले लिंक का चयन करें।
- अब आपके सामने एक रिजल्ट पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर सर्च करें।
AIIMSINI CET July 2026: 16 मई को आयोजित की गई थी परीक्षा
एम्स दिल्ली सहित देश भर के अन्य एम्स परिसरों में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी (MS), मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS), और 6 वर्षीय DM और MCh जैसे उच्च स्तरीय पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 मई 2026 को किया गया था, जिसकी सीट अलॉटमेंट लिस्ट भी अब घोषित कर दी गई है।
Also read NEET UG Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया - राहुल गांधी
AIIMS INI CET 2026: श्रेणी-वार न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल
एम्स द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल नीचे दिया गया है-
|
श्रेणी
|
क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल
|
|
अनारक्षित (UR), ईडब्ल्यूएस (EWS)
|
50 पर्सेंटाइल
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन (PwBD)
|
45 पर्सेंटाइल
|
|
भूटानी नागरिक (केवल PGI-चंडीगढ़ के लिए)
|
45 पर्सेंटाइल
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार