AIIMS INICET July 2024: एम्स आईएनआईसीईटी जुलाई के लिए पंजीकरण शुरू, पीजी पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
Abhay Pratap Singh | March 19, 2024 | 07:54 PM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस आईएनआई सेट जुलाई 2024 एग्जाम देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में 19 मई को आयोजित की जाएगी।
Know your Admission Chances in AIIMS, JIPMER, PGIMER & NIMHANS Institutes As per Your Rank
Check Nowनई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 18 मार्च से एम्स आईएनआईसीईटी जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित की गई है।
इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई-सीईटी) के माध्यम से उम्मीदवार एमडी, एमएस, डीएम और एमडीएस जैसे विभिन्न पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। एम्स आईएनआई सेट 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सुधार विंडो खोली जाएगी।
एम्स आईएनआईसेट जुलाई 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी उम्मीदवारों/ फॉरेन नेशनल/ ओसीआई उम्मीदवारों को 4000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 3200 फीस का भुगतान करना होगा। इसके अलावा बेंचमार्क दिव्यांग कैंडिडेट से एप्लीकेशन फीस नहीं ली जाएगी।
आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमडी, एमएस, डीएम-6 वर्ष, एमसीएच-6 वर्ष के लिए एमबीबीएस डिग्री और एमडीएस पाठ्यक्रमों के लिए बीडीएस डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 31 जुलाई 2024 को या उससे पहले 12 महीने की अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप/ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी कैंडिडेट को पूरी करनी होगी।
AIIMS INI CET July 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की सहायता से एम्स आईएनआई सेट जुलाई 2024 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें:
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध AIIMS INICET July 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब फॉर्म सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई 2024 परीक्षा 19 मई को देश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। वहीं, एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई 2024 एडमिट कार्ड 13 मई को जारी किया जाएगा। एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई 2024 एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी