AIIMS CRE 5 Result 2026: एम्स सीआरई-5 ग्रुप बी, सी रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी

Saurabh Pandey | September 29, 2026 | 06:54 PM IST | 1 min read

एम्स सीआरई-5 ग्रुप बी और सी पदों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट ग्रुप कोड 20, 28, 32, 33, 48 और 58 के लिए जारी किया गया है।

एम्स सीआरई -5 रिजल्ट ग्रुप कोड 20, 28, 32, 33, 48 और 58 के लिए जारी किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। यह रिजल्ट 1,484 रिक्तियों के लिए ग्रुप B और ग्रुप C की नॉन-फैकल्टी पोस्ट के लिए जारी किया गया है।

एम्स सीआरई -5 रिजल्ट ग्रुप कोड 20, 28, 32, 33, 48 और 58 के लिए जारी किया गया है। एम्स सीआरई-5 के लिए कट-ऑफ पोस्ट, ग्रुप कोड, कैटेगरी और उपलब्ध वैकेंसी की संख्या के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

एम्स सीआरई परीक्षा अलग-अलग एम्स ब्रांच और इसमें शामिल केंद्रीय संस्थानों में जूनियर इंजीनियर, ग्रुप बी और ग्रुप सी के नॉन-फैकल्टी/नॉन-टीचिंग पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनने के लिए आयोजित की जाती है।

AIIMS CRE 5 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  2. रिक्रूटमेंट्स या 'रिजल्ट' सेक्शन में जाएं।
  3. सीआरई-5 के रिजल्ट नोटिफिकेशन को देखें।
  4. अब संबंधित रिजल्ट या मेरिट-लिस्ट पीडीएफ को चुनें।
  5. अपने ग्रुप कोड/पोस्ट से जुड़ी पीडीएफ खोलें और अपना रोल नंबर सर्च करें।
  6. अपने रोल नंबर के सामने दिया गया स्टेटस देखें।
  7. इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

AIIMS CRE 5 Result 2026: रिजल्ट विवरण

  1. उम्मीदवार का रोल नंबर
  2. पद/ग्रुप कोड
  3. श्रेणी
  4. क्वालिफाइंग/शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति
  5. मेरिट से जुड़ी जानकारी
  6. अगले चरण के लिए निर्देश (यदि कोई हो)

Also read नीट और सीयूईटी परीक्षा साल में 2 बार कराने की सिफारिश, शिक्षा मंत्रालय की कमेटी ने सौंपा ड्राफ्ट

AIIMS CRE 5 2026: परीक्षा कब हुई थी?

एम्स सीआरई-5 भर्ती परीक्षा 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आय़ोजित की गई थी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]