AIBE 22 Exam 2026 Live: एआईबीई 22 परीक्षा आज; एडमिट कार्ड लिंक, रिपोर्टिंग टाइम, एनालिसिस, आंसर की, कटऑफ
Abhay Pratap Singh | November 29, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 22 के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे से बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से आज ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 22 (AIBE XXII) का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में किया जाएगा। कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर उपलब्ध एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
एआईबीई 22 के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे से बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को काला या नीला बॉल पॉइंट पेन लाना होगा। हालांकि, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे ब्लूटूथ, कैलकूलेटर आदि पूरी तरह प्रतिबंधित है।
AIBE XXII Exam 2026 Qualifying Marks: क्वालीफाइंग मार्क्स
अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना होगा। एआईबीई 22 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40% निर्धारित किए गए हैं।
एआईबीई 22 परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में में कुल 100 अंकों के लिए 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रश्नपत्र असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु सहित 11 भाषाओं में उपलब्ध होगा।
कैंडिडेट्स को रिपोर्टिंग टाइम से काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) दिया जाता है, जिससे भारत के किसी भी कोर्ट में लीगल प्रैक्टिस कर सकते हैं। एआईबीई साल में दो बार आयोजित की जाती है।
AIBE 22 Exam: दिव्यांग कैंडिडेट के लिए अतिरिक्त समय
एआईबीई 22 परीक्षा 2026 में 40% दिव्यांगता वाले आवेदकों को प्रति घंटे के हिसाब से 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। साथ ही, नियमानुसार एग्जाम के दौरान स्क्राइब (लेखक) का उपयोग भी कर सकते हैं। बिना एआईबीई हॉल टिकट 2026 के उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
November 29, 2026 | 12:40 PM IST
All India Bar Examination 2026
कैंडिडेट्स को अपने एग्जामिनेशन सेंटर पर सुबह 11:30 बजे से रिपोर्ट करना होगा और दोपहर 1:15 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
November 29, 2026 | 11:58 AM IST
AIBE 22 exam guidelines
कैंडिडेट्स को एग्जाम खत्म होने से पहले और आंसर शीट दिए बिना एग्जाम हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
November 29, 2026 | 11:31 AM IST
AIBE 22 reporting time: रिपोर्टिंग शुरू
एआईबीई 22 परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में रिपोर्टिंग सुबह 11:30 बजे से शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों को 1:15 बजे तक की प्रवेश की अनुमति होगी।
November 29, 2026 | 11:11 AM IST
AIBE 22 Exam 2026 Live: एआईबीई 22 परीक्षा आज
बीसीआई की ओर से अखिल भारतीय बार परीक्षआ 22 का आयोजन आज यानी 29 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।
November 29, 2026 | 11:11 AM IST
AIBE XXII exam: आवश्यक दस्तावेज
- एआईबीई 22 एडमिट कार्ड
- वैध मूल फोटो पहचान पत्र
- नीला या काला बॉलपॉइंट पेन।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र