AIBE 21 Result 2026: एआईबीई 21 रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, अंतिम उत्तर कुंजी की संभावित तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 7, 2026 | 09:37 AM IST | 2 mins read
एआईबीई 21 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से अखिल भारतीय बार परीक्षा 21 (AIBE 21) 2026 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। बीसीआई की आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 21 रिजल्ट घोषित करने से पहले अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। एआईबीई 21 फाइनल आंसर के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा। एआईबीई 21 परीक्षा 7 जून को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल उत्तर कुंजी 10 जून को जारी की गई, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 जून तक का समय दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एआईबीई 21 फाइनल आंसर की 10 जुलाई को और परिणाम 15 से 18 जुलाई, 2026 के बीच घोषित होने की संभावना है। हालांकि, बीसीआई ने अभी तक आधिकारिक तिथियों की पुष्टि नहीं की है। वहीं, CoP परिणाम घोषित होने के तीन से पांच महीने बाद जारी होने की उम्मीद है।
एआईबीई 21 परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को कुल अंकों का कम से कम 45 प्रतिशत प्राप्त करना होगा। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PH) श्रेणियों के व्यक्तियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40% निर्धारित किया गया है।
परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को उनके संबंधित राज्य बार काउंसिल के माध्यम से सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) प्राप्त होगा। भारत में अदालतों में वकालत करने के लिए यह प्रमाण पत्र अनिवार्य है। जो उम्मीदवार योग्य नहीं होंगे, वे अगले एआईबीई सत्र में परीक्षा दे सकते हैं, क्योंकि प्रयासों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है।
All India Bar Exam 21 Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एआईबीई रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक पोर्टल www.allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर, एआईबीई 21 - रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एआईबीई रिजल्ट 2026 जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच