AIBE 21 Rechecking Result 2026: एआईबीई 21 रिजल्ट रीचेकिंग के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन, जानें प्रक्रिया, फीस
Santosh Kumar | August 3, 2026 | 01:00 PM IST | 1 min read
7 जून को हुई परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,15,805 स्टूडेंट्स सफल रहे। एआईबीई 21 रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 65.92 रहा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 21 के रिजल्ट की दोबारा जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 4 अगस्त शाम 5 बजे तय की है। जो उम्मीदवार अपने एआईबीई 21 रिजल्ट या ओएमआर शीट से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर आवेदन कर सकते हैं।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
7 जून को हुई परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,15,805 स्टूडेंट्स सफल रहे। एआईबीई 21 रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 65.92 रहा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE 21 Rechecking Result 2026: एआईबीई रिजल्ट रीचेकिंग फीस
डेडलाइन के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदकों को 500 रुपये की रीचेकिंग फीस देनी होगी। यह फीस नॉन-रिफंडेबल है, जिसका मतलब है कि रिजल्ट में कोई बदलाव हो या न हो, फीस वापस नहीं की जाएगी।
एआईबीई रीचेकिंग प्रोसेस केवल ओएमआर शीट के वेरिफिकेशन तक ही सीमित रहेगा। सफल एप्लीकेशन पर एक कन्फर्मेशन ईमेल भेजा जाएगा। रीचेकिंग के बाद अपडेटेड रिजल्ट उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेजे जाएंगे।
AIBE 21 OMR Rechecking 2026: एनरोलमेंट सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के नतीजे रोक दिए गए हैं और जो अंडरटेकिंग कैटेगरी के तहत क्वालिफाई हुए हैं, उन्हें तय समय के अंदर अपने एआईबीई रिजल्ट पर अपना एनरोलमेंट सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।
एनरोलमेंट सर्टिफिकेट अपलोड करने का पोर्टल जल्द ही एक्टिवेट हो जाएगा। बता दें कि वकील के तौर पर प्रैक्टिस करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस पाने के लिए ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 पास करना जरूरी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल