AIBE 20 Answer Key 2025: एआईबीई 20 परीक्षा की उत्तर कुंजी का इंतजार, क्वालीफाइंग मार्क्स जानें
Saurabh Pandey | December 1, 2025 | 02:59 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 20 परीक्षा में संवैधानिक कानून, भारतीय न्याय संहिता (पूर्व में आईपीसी), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (सीआरपीसी), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (साक्ष्य), कंपनी कानून, साइबर कानून और कराधान सहित 19 मुख्य विषयों में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 20 परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर सकती है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 20 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया गया था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से चारों सेट A, B, C और D के लिए आंसर की जारी की जाएगी। जो कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे वे आंसर की को चेक कर अपने संभावित मार्क्स की गणना कर सकेंगे।
एआईबीई 20 आंसर-की के साथ उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडों ओपन की जाएगी। अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर सही नहीं है तो वे आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय विशेषज्ञ द्वारा चेक किया जाएगा और एक्सपर्ट की राय के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और फाइनल आंसर के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Aibe 20 answer key 2025: क्वालीफाइंग मार्क्स
अखिल भारतीय बार परीक्षा 2025 के लिए उत्तीर्ण अंक सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45% और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40% हैं, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 100 में से 45 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 100 में से 40 के बराबर है। परीक्षा परिणामों के अनुसार, AIBE उत्तीर्ण अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को परीक्षा उत्तीर्ण माना जाएगा।
Aibe 20 answer key 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए आंसर की लिंक पर क्लिक करना करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- अब आप अपने पेपर के अनुसार सेट कोड A,B,C और D चुनिए।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ फाइल चेक करें।
एआईबीई 20 परीक्षा में संवैधानिक कानून, भारतीय न्याय संहिता (पूर्व में आईपीसी), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (सीआरपीसी), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (साक्ष्य), कंपनी कानून, साइबर कानून और कराधान सहित 19 मुख्य विषयों में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल